हमीरपुर, दिसम्बर 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। अटेवा टीम इकाई के चार सदस्यों के खिलाफ दर्ज मुकदमें को लेकर पदाधिकारी ने डॉ.अम्बेडकर पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला महासचिव कमल किशोर के नेतृत्व में एफआईआर को वापस करने के लिए प्रतीकात्मक एफआईआर की प्रतियां जलाईं। सहसंयोजक विनोद कुमार ने कहा कि जंतर मंतर में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे दिल्ली के पदाधिकारियों पर की गई एफआईआर संविधान के खिलाफ है। इसे सरकार तुरंत निरस्त करना चाहिए। इस मौके पर जिले के प्रवक्ता रणविजय चक्रवर्ती ने कहा कि हमारे चार साथियो सरदार सुखजीत सिंह, विजेंद्र धारीवाल, सर्वजीत सिंह व रुपेश कुमार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जो घोर निंदनीय है। टीम हमीरपुर इस कार्यवाही की कठोर निंदा करती है और अपने साथियों को आश्वस्त करती है कि हम सब पूरी तरह से आपके साथ है। प्रवक्ता कमलेश या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.