मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- गांव अलीपुर अटेरना में हुए सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बिना कार्रवाई के बच्ची के शव को सपुर्द-ए- खाक कर दिया। गांव अलीपुर अटेरना निवासी 8 वर्षीय इनायत पुत्री आसिफ अपने मामा नाज़िम के साथ सड़क पर घूमने गई थी। बच्ची तेज़ी से सड़क पार कर रही थी, उसी समय गांव रसूलपुर दभेड़ी से बुढ़ाना सवारी लेकर जा रही ई-रिक्शा उसे बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बच्ची के ऊपर ही पलट गई। चालक ई-रिक्शा छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिजन बच्ची को लेकर बुढ़ाना एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...