बदायूं, अप्रैल 27 -- अटेंडेंस लॉक नहीं होने के कारण नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को मार्च महीने का वेतन नहीं मिला। आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे शिक्षकों और कर्मचारियों ने बीएसए को पत्र भेजकर वेतन दिलाए जाने की गुहार लगाई है। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों को प्रत्येक महीने की 21 तारीख को निर्धारित पोर्टल पर सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की अटेंडेंस लॉक करनी होती है। नगर क्षेत्र में तीन परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों ने नगर शिक्षाधिकारी के माध्यम से बीएसए को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि बीते मार्च माह में प्रधानाध्यापकों ने समस्त स्टाफ की निर्धारित तिथि पर अटेंडेंस लॉक की थी। लेकिन जब इन स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को मार्च महीने का वेतन नहीं मिला त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.