रामगढ़, जनवरी 29 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि शहर के झंडा चौक स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर में माता की प्रतिमा स्थापना का 35 वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और अटूट भंडारे के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 23 जनवरी को कलश यात्रा के साथ हुआ था। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान हर्ष आनंद औन उनकी धर्मपत्नी निशु आनंद रहे। पूरे अनुष्ठान का संचालन आचार्य सह पंडित गोविंद बल्लभ शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पंडित लीलाधर शर्मा, किशोर शर्मा, मुरारी मोहन शर्मा, राजेश पांडेय, उपेंद्र पांडेय, सत्येंद्र द्विवेदी और अंकित पाठक ने सहयोग किया। समापन दिवस पर विधिवत हवन, कंजक पूजन और अन्य वैदिक अनुष्ठानों के पश्चात माता का अटूट भंडारा आयोजित किया गया। इस भंडारे में रामगढ़ जिले के लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.