नई दिल्ली, फरवरी 16 -- सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब के अमृतसर में स्थित अटारी-वाघा बॉर्डर पर रोजाना होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव की घोषणा की है। यह समय सूर्यास्त के अनुसार घटता-बढ़ता रहता है। यह बदलाव हर साल मौसम और दिन की रोशनी को ध्यान में रखकर तय किया जाता है। प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण माहल ने मीडिया को बताया कि पहले यह सेरेमनी शाम साढ़े चार से पांच बजे तक होती थी, लेकिन अब 16 फरवरी 2026 से नया समय लागू किया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार, रिट्रीट परेड अब शाम पांच बजे से साढ़े पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। यह बदलाव हर साल मौसम और दिन की रोशनी को ध्यान में रखकर किया जाता है। पर्यटकों से अपील की है कि वे दोपहर करीब तीन बजे तक बॉर्डर पहुंच जाएं ताकि प्रवेश, बैठने और सुरक्षा संबंधी औपचारिकताओं में किसी प्रकार की परेशानी न ...