मिर्जापुर, जनवरी 4 -- मड़िहान/राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के अटारी गांव में किसान और युवक की मौत मातम पसर गया। किसान को ठंड लगने की आशंका जताई जा रही है। जबकि युवक एक जनवरी को सड़क हादसे में जख्मी हो गया था। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के अटारी गांव निवासी 45 वर्षीय विजय किसान थे। खेती बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात विजय खेत पर गेहंू की फसल की सिंचाई करने गए थे। अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। रविवार की सुबह जब घर लौटे तो पेट में दर्द और उल्टी होने लगी। आनन फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले गए। यहां चिकित्सक ने विजय को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने ठंड लगने से मौत की आशंका जताई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.