गोपालगंज, फरवरी 10 -- गोपालगंज, विधि संवाददाता। विजयीपुर थाने के चर्चित छात्र अटल पांडेय हत्याकांड में मंगलवार को जिला सत्र न्यायाधीश -12 धीरज कुमार मिश्र की कोर्ट ने भाकपा माले नेता व इनौस के प्रदेश सचिव रहे जितेंद्र पासवान व उसके साथी श्रीराम भगत को दोषी करार दिया। दोषी करार दिए जाने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया। कोर्ट के समझ अभियोजन पक्ष की ओर से 10 और बचाव पक्ष की ओर से 17 साक्षियों की गवाही हुई। अभियोजन पक्ष से एपीपी अनिल कुमार शर्मा व विनोद पांडेय और बचाव पक्ष से अधिवक्ता अजात शत्रु की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने दोषी करार दिया। कोर्ट ने पर्याप्त साक्ष्य को देखते हुए अटल पांडेय हत्या कांड में विजयीपुर थाने के छितौना गांव के इनौस के प्रदेश सचिव रहे व भोरे विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके जितेंद्र पासवान व कोरेया ...