लखनऊ, दिसम्बर 20 -- - विकास नगर के मिनी स्टेडियम में अटल स्वास्थ्य मेले में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उपकरण वितरित किए मेले के पहले दिन 5220 लोगों ने किया प्रतिभाग लखनऊ, संवाददाता। विकास नगर के मिनी स्टेडियम में दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले में पहले दिन शनिवार को पांच हजार से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक ने सर्दी में मेला स्थल पहुंचकर आंख, कान, पेट आदि की जांचें नि:शुल्क करवाईं। साथ ही मरीजों को नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, मेला संयोजक नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला आदि ने दीप प्रज...