घाटशिला, दिसम्बर 30 -- पोटका ,संवाददाता। पोटका के हाता स्थित त्रिपाठी भवन में बुधवार को भाजपा का पोटका विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का जायजा लेने मंगलवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी सह पोटका विधानसभा के प्रत्याशी रही मीरा मुंडा ने हाता स्थित त्रिपाठी भवन पहुंची। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री रहे। देश उनकी वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं मुख्य वक्ता के रूप में शैलेंद्र सिंह शिरकत करेंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुदीप डे, चंद्रशेखर गुप्ता, राजू कुंडू, संजय कुंडू, पिंटू भं...