हरदोई, दिसम्बर 22 -- हरपालपुर। तात्विक आयुर्वेद संस्कृति सेवा संस्था की ओर से हरपालपुर में अटल स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू तथा विशिष्ट अतिथि सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह 'रानू' रहे। समारोह में सवायजपुर क्षेत्र के प्रगतिशील किसान अजीत प्रताप सिंह विवेक को सम्मानित किया गया। उन्होंने परंपरागत गन्ने की खेती के साथ सहफसली खेती में ब्रॉकली, स्ट्रॉबेरी, मलका मसूर, बागवानी, आलू व मशरूम जैसी फसलों का सफलतापूर्वक उत्पादन कर क्षेत्र व जनपद में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा सवायजपुर के 15 वर्षीय उभरते क्रिकेटर दक्ष पाण्डेय को भी अटल स्मृति प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया। महज 13 वर्ष की आयु से लखनऊ की एक क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.