लखीमपुरखीरी, जनवरी 28 -- भारतीय जनता पार्टी अटल स्मृति संकलन व सम्पर्क अभियान चला रही है। 31 जनवरी तक सभी जिलों में अभियान चलाकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई से जुड़ी स्मृतियों को संकलित किया जाएगा। 15 फरवरी से 15 मार्च तक अटल विरासत सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिनके पास अटल बिहारी बाजपेई से सम्बंधित साझ़ा किए गए किसी भी क्षण की स्मृति, पेपर कटिंग, किताब पर दिया गया ऑटोग्राफ या कोई कागज प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अटल से सम्बंधित हैं या स्मृति का आडियो क्लिप, वीडियो क्लिप उपलब्ध है वह भाजपा कार्यालय पर उपलब्ध कराएं। भाजपा कार्यकर्ता उन लोगों के पास ऐसे लोगों के पास जाएंगे जिनके पास कोई स्मृति है उसकी ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.