बुलंदशहर, फरवरी 1 -- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा अटल विरासत सम्मेलन आयोजित करेगी। 15 फरवरी से 15 मार्च तक यह सम्मेलन आयोजित होंगे। इनमें अटल बिहारी वाजपेयी के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। अटल बिहारी के व्यक्तित्व, कृतित्व पर लेख, पुस्तकें लिखने वाले लेखकों का भी सम्मान होगा। शुक्रवार को गंगानगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी के साथ कार्य करने वाले जिले में करीब 100 से अधिक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता हैं। सभी का सम्मान होगा। अटल विरासत सम्मेलन में प्रदेश में अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.