अंबेडकर नगर, जनवरी 29 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। इस साल भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। मुख्य रूप से भाजपा अपने आदि पुरुष का जन शताब्दी वर्ष विशेष तौर पर मना रही है। भाजपा की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। मंगलवार को जिला कार्यालय अटल भवन में विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय ने मीडिया ने बताया कि भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती दिवस बीते 25 दिसंबर को बूथ, मण्डल, जिला, स्तर पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किया। अटल के व्यक्तित्व पर प्रदर्शिनी आयोजित हुई। कहा कि 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें जिले के प्रबुद्ध, विशिष्ट एवं अटल के प्रशंसक शामिल होंगे। अटल के साथ कार्य कर चुके लोगों का सम्मान होगा। अटल पर लिखने वाले लेखक को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके पूर...