सीवान, मार्च 21 -- सीवान, हिप्र। आगामी 22 मार्च को अटल विरासत सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने तैयारी के कार्यों की समीक्षा गुरुवार को की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग कार्यों का बंटवारा किया गया। इस अवसर पर श्री तिवारी ने कहा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन काल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रेरणा पुंज है। अटल बिहारी वाजपेई कवि हृदय सम्राट थे। उनके कविताओं में आम गरीबों के लिए दर्द से झलकता था। राजनीतिक दूरदर्शिता भी रहती थी। अटल जी के समय में जनसंघ जनता पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी परिवार में कार्य करने वाले वैसे देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं का स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर सम्मानित करने का फैसला लिया। यह कार्यक्रम अटल सभागार चांप ढ...