औरैया, दिसम्बर 30 -- भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह 2024-25 के तहत मंगलवार को औरैया में अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन व एसआईआर अभियान की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। सम्मेलन में अटल जी के विचारों, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए भाजपा नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया। सम्मेलन की मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल राजनेता नहीं, बल्कि विचार, संवेदना और राष्ट्रवाद की जीवंत प्रतिमूर्ति थे। भाजपा की राजनीति सत्ता नहीं, बल्कि सेवा और संकल्प का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अटल विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को चुनावी दृष्टि से और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। साध्वी न...