सहारनपुर, फरवरी 23 -- सहारनपुर। वरिष्ठ नागरिकों को चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत जनपद में एनजीओ चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। समाज कल्याण विभाग ने इच्छुक गैर-सरकारी और स्वैच्छिक संगठनों से निर्धारित शर्तों के साथ प्रस्ताव मांगे हैं। यह योजना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की उप-योजना के अंतर्गत संचालित की जा रही है। मंडल स्तर पर गठित समिति जागरूकता और सामुदायिक जुड़ाव गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए योग्य संस्थाओं का चयन करेगी। प्रस्ताव देने वाली संस्था का सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 या संबंधित अधिनियम के तहत पंजीकरण होना अनिवार्य है। साथ ही एनजीओ दर्पण पोर्टल पर पंजीकरण, राष्ट्रीयकृत बैंक खाता, पैन और जीएसटी प्रमाण पत्र, पिछले तीन वर्षों के ऑडिटेड लेखा विवरण...