एटा, दिसम्बर 29 -- सोमवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने शहर के ग्रीन गार्डन में अटल जन शताब्दी समारोह के तहत अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें सभी पदाधिकारियों ने अटल जी के जीवन पर उनके स्वर्णिम कार्यकाल पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज ने कहा कि 1940 के दशक में जब देश स्वतंत्रता के लिए संघर्षरत था। इसी काल में अटल जी आरएसएस से जुड़े। संघ उनके लिए केवल संगठन नहीं था बल्कि जीवन दृष्टि था। भारत के राजनीतिक इतिहास में एक ऐसे नेता के रूप में है। इन्होंने विचार संवाद और दृढ़ता तीनों को एक साथ साधा। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई की राजनीतिक यात्रा इस सत्य को स्थापित करती है कि लोकतंत्र में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.