लखनऊ, जनवरी 27 -- अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी में करीब 2000 अभ्यर्थियों की सिक्योरिटी मनी फंस गई है। प्रत्येक अभ्यर्थी से पांच हजार रुपये सिक्योरिटी मनी जमा कराई गई थी। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों से अकाउंट नम्बर, आईएफएससी कोड समेत दूसरी गलतियां हुईं, जिसके कारण यूनिवर्सिटी प्रशासन को सिक्योरिटी मनी वापस लौटाने में दिक्कत हो रही है। सभी अभ्यर्थियों को ईमेल भेजकर सही अकाउंट संबंधी जानकारी मांगी जा रही है, ताकि जल्द से जल्द भुगतान किया जा सके। इस संबंध में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शासन के अफसरों को अवगत करा दिया है। प्रदेश के मेडिकल, डेंटल, पैरामेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों को संबद्धता प्रदान करने के लिए अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई। अभी तक 279 नर्सिंग, 65 मेडिकल कॉलेज, 16 डेंटल और 47 पैरामेडिकल कॉलेज संबद्ध है। बीते दिनों समाज...