गढ़वा, मार्च 14 -- गुरुवार को भाजपा के जिला कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष 2024-25 के दौरान अटल विरासत सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और वंदे मातरम गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के समय में आंदोलन में शामिल भाजपा नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसा नेता भारत के इतिहास में कोई नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वह सदैव भारत के उत्थान के लिए संकल्पित रहे। अटल बिहारी वाजपेयी मां भारती के सच्चे सपूत थे। कारगिल युद्ध के समय में वह प्रधानमंत्री थे। उन्होंने सैनिकों को पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.