मुंगेर, दिसम्बर 26 -- असरगंज, निज संवाददाता। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को जलालाबाद स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। छठ पूजा समारोह समिति एवं बड़ी दुर्गा मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सौ से अधिक की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर हनुमान चालीसा का पाठ कर देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष विनय शंकर सिंह, सचिव उमेश साह, कोषाध्यक्ष शंकर सिंह, सुजीत कुमार, रंजन सिंह उर्फ बंटी सिंह, विनोद सिंह, राकेश सिंह, छठ पूजा समारोह समिति की ओर से सचिव पप्पू लहेरी, उपाध्यक्ष विजय शंकर उपाध्याय, राहुल पांडे, दिलीप पोद्दार, बाबा अमरजीत उपाध्याय आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...