बुलंदशहर, दिसम्बर 24 -- बुलंदशहर। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के उपलक्ष में अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में स्वच्छता सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के सभी पार्कों में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर उन्हें पुष्पमाला अर्पित की गई। इसके उपरांत काला आम चौराहे पर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर और भाजपा जिला कार्यालय पर दीपदान कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा अटल स्मृति वर्ष के माध्यम से हम उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेते हैं। पालिकाध्यक्ष दीप्ति मित्तल, जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, मंडल अध्यक्ष बिल्लू पंडित,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शशि शर्मा, अभिनव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.