शाहजहांपुर, जनवरी 1 -- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर जलालाबाद फर्रुखाबाद रोड पर स्थित मैरिज लॉन में भाजपा कार्यकर्ताओं गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा राज्य शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान संबोधन में शिक्षा मंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि कुशल प्रशासक, संवेदनशील कवि और राष्ट्र को नई दिशा देने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्णय लिए। शिक्षा मंत्री ने बताया कि अटल के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत हुई, जिनका लाभ आज भी देश के करोड़ों छात्रों को मिल रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.