गंगापार, दिसम्बर 25 -- चौधरी शिव जोखन सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज जवाइन कोरांव में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ महेंद्र सिंह ने वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर छात्रों को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विकसित भारत के निर्माण में अतुलनीय योगदान, समर्पण एवं त्याग के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय की होनहार छात्रा प्रिया पाठक, सुहानी सिंह, अंशी तिवारी, जाह्नवी एवं अन्य ने अपने भाषण, निबंध एवं काव्य पाठ द्वारा लोगों के मन मस्तिष्क में स्थान बना लिया। विद्यालय के निष्ठावान अध्यापक हरिश्चंद्र सिंह तथा...