देहरादून, अगस्त 16 -- भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की पुण्य तिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। तिलक लाइब्रेरी प्रांगण में भाजपा मसूरी मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी बाजपेई अमर रहे के नारों के बीच उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि पार्टी अटल बिहारी बाजपेई के आदर्शों पर आगे चल कर देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई भाजपा के प्रेरणास्रोत रहे व उनके मूल्यों पर चलकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते कारगिल युद्ध जीता, परमाणु परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.