आजमगढ़, दिसम्बर 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के समापन अवसर पर 22 दिसंबर को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता युवाओं में राष्ट्रभक्ति,नेतृत्व क्षमता और लेखन कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। शिक्षा विभाग की तरफ से निबंध प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के कक्षा छह से 12वीं तक छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। प्रतियोगिता राजकीय बालिका इंटर कालेज आजमगढ़ में होगी। प्रतियोगिता का विषय अटल बिहारी वाजपेयी एवं सुशासन रखा गया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह और आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही अन्य प्रति...