धनबाद, मार्च 10 -- धनबाद, विशेष संवाददाता धनबाद महानगर और ग्रामीण भाजपा की ओर से रविवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन सभागार में महानगर भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी सह कोडरमा विधायक नीरा यादव ने कहा कि नाम अटल, काम अटल। ऐसे व्यक्तित्व के बारे में कुछ बोलना सूर्य को दीपक दिखाने जैसा है। वहीं ग्रामीण भाजपा की ओर से जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के प्रभारी बालमुकुंद सहाय थे। नीरा यादव ने कहा कि विख्यात कवि, कुशल वक्ता, कुशल राजनीतिज्ञ, कुशल संगठनकर्ता जिस भी रूप अटल जी को याद करें, वे लाजवाब थे। वाजपेयी को अजातशत्रु के नाम से जाना जाता है। सही मायने में उनका कोई शत्रु नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.