कानपुर, दिसम्बर 29 -- कानपुर देहात। भाजपा का एसआइआर एवं अटल स्मृति सम्मेलन शांति उपवन गेस्ट हाउस अकबरपुर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता, विशिष्ट अतिथि महिला कल्याण निगम चैयरमैन प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने भाग लिया। वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि अटलजी की कथनी करनी में अंतर नहीं था। वह राष्ट्र की प्रगति के लिए योजना बनाते और उसे अमल में लाते। अटलजी ने पहली बार संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण देकर भारतीय संस्कृति का परचम विश्व में लहराया। इस दौरान उन्होंने ये साबित किया कि देश में गठबंधन सरकारों को भी सफलता से चलाया जा सकता है। महिला कल्याण निगम चेयरमैन कमलावती ने कहा मुफ़्त शिक्षा देने का अभियान वाजपेयी के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.