पाकुड़, मार्च 10 -- पाकुड़। हाटापाड़ा स्थित अपर्णा मार्केट कांप्लेक्स में भाजपा की ओर से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी के पावन अवसर पर अटल विरासत सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने की। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद अभयकांत प्रसाद शामिल हुए, जिनका स्वागत जिला अध्यक्ष ने अटल बिहारी वाजपेयी का चित्र देकर किया। पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद ने कहा कि अटल बिहारी के नेतृत्व में ही झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला। अगर वे नहीं होते, तो कांग्रेस झारखंड को अलग राज्य नहीं बनने देती और झारखंड अस्तित्व में नहीं आता। उन्होंने देश को स्थिरता और सुशासन का माडल दिया और भारत को नव विकास की गारंटी दी। वह ऐसे नेता थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.