लखनऊ, जनवरी 7 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता देवपुर पारा स्थित अटल नगर आवासीय योजना के भवनों की लॉटरी 8 व 9 जनवरी को होगी। लॉटरी का ड्रा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में आवेदकों की उपस्थिति में निकाला जाएगा, जिसका लाइव प्रसारण यूट्यूब पर भी किया जाएगा। अटल नगर योजना में 12 से 19 मंजिल तक के 15 टावरों में कुल 2,496 फ्लैट्स बनाए गए हैं। इनमें 1,832 फ्लैट 01 बीएचके और 664 फ्लैट 02 बीएचके श्रेणी के हैं। इनका क्षेत्रफल 30 वर्गमीटर से 54.95 वर्गमीटर तक है, जबकि कीमत 9.82 लाख रुपये है। योजना में लिफ्ट, स्वच्छ जल व विद्युत आपूर्ति, पावर बैकअप, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, ग्रीन एरिया और बच्चों के खेलने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...