कोडरमा, दिसम्बर 26 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर झुमरीतिलैया में जन्मजयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक रोड में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार यादव ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वीरेंद्र कुमार यादव उर्फ वीरू यादव ने अटल जी की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व हिमालय जैसा ऊंचा रहा। उन्होंने बताया कि अटल जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन को खड़ा किया और देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि राजनीति केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए होनी चाहिए। अटल जी के बारे में बताया गया कि अटल जी मात्र एक नाम नहीं, एक विचारधारा थे। अटल जी ने ही चंद्रयान अभियान की घोषणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.