आगरा, दिसम्बर 25 -- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने महानगर के सभी 1761 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्य कार्यक्रम आगरा कैंट स्थित अटल चौक पर हुआ। महानगर की छावनी विधानसभा के बूथ नंबर 170, आगरा कैंट स्थित अटल चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना संपूर्ण जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित किया। वे प्रखर वक्ता के साथ ओजस्वी कवि भी थे। उनका व्यक्तित्व और नेतृत्व देश के सर्वांगीण विकास के लिए पथ प्रदर्शक बना रहेगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौक के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और मिष्ठान वितरण कर जयंती मनाई गई। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.