सिमडेगा, मार्च 8 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने लोकतंत्र की नैतिकता बनाये रखने के लिए हमेशा योगदान दिया। राष्ट्रवाद स्थापित कर देश की संप्रभुता की रक्षा की। उन्होंने कहा कि अटल जी की जीवनी, विचारों, कार्यों को समाज में पहुंचाने की जरूरत है। मधु कोड़ा शुक्रवार को भाजपा द्वारा आयोजित अटल विरासत सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपना कर्म नहीं छोड़ना चाहिए। जिम्मेवारी से ही संगठन आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने विचारो को स्थिर नहीं गतिशील रखना है। मधु कोड़ा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने गुमला जिला की धरती से यह कहा था आप मुझे सांसद दो, मैं आपको आपका झारखंड दूंगा. इसके बाद जब अटल जी प्रधानमंत्री बने तब उन्होंने झारखंड की जनता के लिए बिहार राज्य से अलग करके झारखंड को राज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.