पटना, दिसम्बर 24 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार की जनता ने एनडीए को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया है। एकबार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने का काम किया है। यह भरोसा बताता है कि जनता सुशासन चाहती है और उसी भरोसे के साथ सरकार अगले पांच वर्षों में बिहार के गौरवशाली अतीत को लौटाने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि अटल जी के 'समर्थ भारत-सशक्त बिहार' का सपना भी साकार कर रही एनडीए सरकार। उपमुख्यमंत्री बुधवार को गांधी मैदान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शताब्दी वर्ष पर अटल विचार परिषद की ओर से आयोजित 'हमारे अटल' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार की पहचान केवल राजनीति से नहीं, बल्कि उसके इतिहास से है। पटना कभी उस मगध साम्राज्य की राजधानी था, जो अपने समय में वर्तमान भारत से त...