गंगापार, दिसम्बर 25 -- सैदाबाद स्थित राजकीय महाविद्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राध्यापक ने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन देश के प्रति समर्पण है। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण द्वारा किया। डॉ श्रीप्रकाश ने अटल के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने सिद्धांतों, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखा। प्रो सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने वैचारिक दृढ़ता के साथ-साथ सहमति और संवाद की परंपरा को सुदृढ़ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो आशीष जोशी ने कहा कि अट...