जौनपुर, दिसम्बर 31 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सेहमलपुर गांव में स्थित श्री रामअधार सिंह महाविद्यालय में मंगलवार को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म शताब्दी समारोह मनाया गया। इस दौरान अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में जिस मजबूती से देश को आगे बढ़ाया था। वह अपने आप में एक उदाहरण है। उन्होंने मजबूत विदेश नीति बनाए। आज भी उस नीति आगे बढ़ाने का काम हो रहा है। अटल जी देश की तमाम विपक्षी पार्टियों में विचार धारा के अलग होने के बावजूद लोकप्रिय रहे। जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि वह मृदुलभाषी थे। परंतु रा...