धनबाद, दिसम्बर 26 -- धनबाद/भूली, हिटी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी एवं सुशासन दिवस के अवसर पर गुरुवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा धनबाद कार्यालय, भूली स्थिति अटल स्मृति पार्क में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने ही स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के माध्यम से देश के चारों कोनों को आपस में जोड़कर प्रमुख औद्योगिक, कृषि, रक्षा, पर्यटन शिक्षा और सांस्कृतिक केंद्रों को संसाधन उपलब्ध कराया। इस अवसर पर ठंड से बचाव के लिए विधायक राज सिन्हा की ओर से 200 जरूरतमंद महिलाओं के बीच कंबल का वितरण संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने किया। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि अटल बिहारी वाजप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.