फतेहपुर, दिसम्बर 12 -- खागा। आागामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर बुन्देलखंड राष्ट्र समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बुन्देलखंड राज्य की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे। बुन्देलखंड क्षेत्र के कई जिलों से लोग इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। संगठन ने इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाया है। अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयंती पर बीआरएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि 25 दिसंबर को हम इंडिया गेट में उपवास करते हुए प्रधानमंत्री को बुन्देलखंड राज्य के लिए खून से खत लिखेंगे। कहा कि झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, दतिया, छतरपुर व सागर जैसे जिलों से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचेंगे। 24 दिसंबर से जत्थे राजधानी के लिए रवाना होना शुरू हो जाएंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने...