अयोध्या, दिसम्बर 24 -- अयोध्या, संवाददाता। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जयंती की पूर्व संध्या पर जिला पंचायत परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इससे पहले आयोजन स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यालय सहादतगंज में भी दीप प्रज्वलित कर अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति के ऐसे महानायक थे, जिन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सुशासन की मजबूत नींव रखी। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अटल का जीवन सादगी, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र सेवा का प्रतीक है। उनके विचार आज भी देश को दिशा देने का काम कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अटल के नेतृत्व में देश ने विकास और विश्वास दोनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.