कानपुर, दिसम्बर 19 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। अब गंगा बैराज होकर लखनऊ के लिए आना-जाना और सुगम हो जाएगा। केडीए बोर्ड की गुरुवार को हुई 144 वीं बैठक में अटल घाट से सीएसए गेट (कंपनी बाग चौराहा) तक 100 करोड़ की लागत से फोर लेन एलिवेटेड रोड बनाने का निर्णय लिया गया। मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीस प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। इसमें शहर के विकास के लिए सौगातों की खूब बरसात हुई। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने बताया कि अटल घाट से मोती लाल खेड़िया स्कूल और विष्णुपुरी होते कंपनी बाग चौराहे से कनेक्टिविटी की जाएगी। फोर लेन एलिवेटेड रोड इसलिए बनाई जाएगी क्योंकि अभी तक का मार्ग कर्बला चौराहे के पास से खेड़िया स्कूल के पास तक संकरा है। नई रोड स्कूल के सामने वाली रोड के ऊपर से बनाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.