गढ़वा, जुलाई 26 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अटल क्लिनिक का नाम बदलने के विरोध में शनिवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शहर के रंका मोड़ पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामाशीष तिवारी ने कहा कि हेमंत सरकार ने कैबिनेट बैठक के दौरान अटल क्लिनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस क्लिनिक रख दिया गया। उसका गढ़वा सहित पूरे झारखंड में जोरदार विरोध किया जा रहा है। कहा कि झामुमो सरकार नाम बदलकर अपनी निम्न मानसिकता को उजागर कर रही है अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंडवासियों को उनका हक अधिकार देने का काम किया था। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड अटल बिहारी वाजपेयी का देन है। झामुमो सरकार ने अटल क्लिनिक का नाम बदलना तुष्टिकरण मानसिकता को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा एडवांस नाम किस उद्देश्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.