नई दिल्ली, फरवरी 20 -- दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई वाली भाजपा सरकार को आज एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर रेखा गुप्ता ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आज अपनी सरकार के एक साल पूरे होने पर एक साल में शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, यमुना सफाई और इंफ्रास्ट्रक्चर समेत सभी क्षेत्रों में किए गए कामों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि आगे उनकी सरकार की क्या-क्या योजनाएं हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने एक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आज सरकार को एक साल पूरा हुआ है। शपथ ग्रहण के बाद हमने कार्यभार संभाला था और कैबिनेट मीटिंग की थी। हमारा रिपोर्ट कार्ड एक साल का परिवर्तन है। यह सरकार घोषणाओं की नहीं काम करने वाली सरकार है। बहानों से हमने समाधान की तरफ ले जाने का प्रयास किया। हमारे प्रत्येक प्रयास में लगन कम...