नई दिल्ली, जनवरी 25 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विकसित दिल्ली का रोडमैप पेश किया। उन्होंने कहा कि संविधान भारत की चेतना है और पिछले 77 वर्षों से भारत का संविधान न्याय, समानता और गरिमा का प्रकाश-स्तंभ बनकर हमारा मार्गदर्शन कर रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन 2047 से जुड़ कर विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित दिल्ली बनाने की दिशा में दिल्ली की हमारी सरकार लगातार और तेजी से काम कर रही है। उन्होंने पिछले 11 महीनों में दिल्ली सरकार के काम का जिक्र करते हुए कहा कि जब लगभग 11 महीने पहले हमारी सरकार ने दिल्ली की जिम्मेदारी संभाली थी, उस समय हमारे सामने अनेक चुनौतियां थी। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती थी, सालों से व्यवस्था में जमी हुई धूल और रुकावट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.