नई दिल्ली, जनवरी 30 -- दिल्ली सरकार ने सभी अटल कैंटीन में रेटिन स्कैनिंग कैमरा इंस्टॉल किए हैं ताकि एक ही शख्स कई बार खाना न खरीद सके। सरकार का कहना है कि इसके जरिए अटल कैंटीन का खाना ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा। एक अधिकारी ने बताया कि इसके जरिए अटल कैंटीन का स्टाफ ये वेरिफाई कर सकेगा कि क्या किसी शख्स ने एक ही दिन में किसी और अटल कैंटीन से खाना खाया है या नहीं। अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि ये कैमरे फूड कूपन खरीदते समय ग्राहकों की रेटिना को स्कैन करते हैं और शहर भर में सभी अटल कैंटीनों से जुड़े एक सेंट्रलाइज्ड सिस्टम में उनकी पहचान के डेटा को अपडेट करते हैं। अधिकारी ने बताया, 'अगर कोई शख्स एक अटल कैंटीन से दोपहर का भोजन खरीदता, तो नया सिस्टम उसी शख्स को उसी दिन किसी अन्य आउटलेट से दोबारा दोपहर का भोजन खरीदने की अनुमति नहीं देगा।' ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.