सहारनपुर, जनवरी 11 -- देवबंद। निर्धन एवं असहाय लोगों को कम कीमत पर भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित अटल कैंटीन योजना का देवबंद में खोली गई है। जिसका जिसका शुभारंभ भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने किया। पठानपुरा मुहल्ला घास मंडी स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता ने अटल कैंटीन योजना को सरकार द्वारा कल्याणकारी योजना बताया। कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबों, श्रमिकों और जरूरतमंदों को कम कीमत पर पौष्टिक और भरपेट भोजन उपलब्ध कराना है। संयोजक जामियातुल कुदसियात शिक्षा समिति के सचिव कारी आमिर उस्मानी ने बताया कि सरकार के मार्गदर्शन में ये कैंटीन संचालित की जा रही है। इसमें जरूरतमंदों को मात्र 10 रुपये मे प्रतिदिन दोपहर के समय पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने निर्धन एवं असहाय लोगोें से कैंटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.