नई दिल्ली, जनवरी 31 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने शनिवार को जारी बयान में आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार की अटल कैंटीन से खाना लेने के लिए आधार कार्ड और रेटिना जांच को लागू किया जा रहा है। यादव ने इसे गरीब लोगों के साथ भद्दा मजाक बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार अटल कैंटीन की संख्या बढ़ाने की बजाय गरीब मजदूर लोगों की भूख पर लगाम लगाना चाहती है। उन्होंने कहा कि अटल कैंटीन में रियायती खाना खरीदने वालों की लंबी लाइनों में 500 से भी ज्यादा लोग अपनी बारी का इंतजार करने के लिए घंटों खड़े रहते हैं। अगर सरकार आधार और रेटिना जांच की औपचारिकताओं के बाद लोगों को खाना देगी तो इस प्रक्रिया में नौ बजे से खड़े गरीब आदमी को पांच रुपये में खाना लेने के लिए तीन से पांच घंटे तक का समय लगेगा। रियायती खाना खरीदने के लिए आधार और र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.