कानपुर, दिसम्बर 26 -- कानपुर। भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने रमईपुर में अटल स्मृति महोत्सव में भीड़ जुटा एकजुटता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि एवं पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने समृद्ध भारत का सपना देखा था, जो आज पीएम नरेंद्र मोदी योजनाओं के जरिए पूरा कर रहे हैं। अटल ने जो सपना देखा था कि हर गरीब को उसके गांव में ही रोजगार मिले तो यही सोचकर नरेंद्र मोदी ने मनरेगा की लूट को खत्म करते हुए जी राम जी योजना को प्रारंभ करने का निर्णय लिया। इसके पहले शुक्रवार को महोत्सव का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। अभिजीत सिंह सांगा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया l कार्यक्रम के समापन पर सांगा ने जरूरतमंदों को कम्बल और भोजन वितरित कर सबका आभार प्रकट किया l
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.