चंदौली, दिसम्बर 29 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर के एक निजी लान में सोमवार को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड़, विशिष्ट अतिथि पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा और विधायक कैलाश आचार्य ने पूर्व प्रधानमंत्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे शिखर पुरुष थे, जिन्होंने सिद्धांत और संवेदना दोनों को समान महत्व दिया। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन का प्रेरणास्रोत है। उनके योगदान आज भी देश में प्रासंगिक हैं। उनके नेतृत्व में देश ने विकास और राष्ट्रीय स्वाभिमान की नई ऊंच...