पाकुड़, मार्च 10 -- पाकुड़। भाजपा के जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय की अध्यक्षता में हाटापाड़ा स्थित अपर्णा मार्केट कांप्लेक्स में झारखंड निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी पर अटल विरासत सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद अभयकांत प्रसाद शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद ने कहा कि अटल के नेतृत्व में ही झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला। अटल ने लोकसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिलेगा और उन्होंने अपना वादा पूरा किया। अगर वो नहीं होते तो कांग्रेस झारखंड को अलग राज्य नहीं बनने देती और झारखंड अस्तित्व में नहीं आता। उन्होंने देश को स्थिरता और सुशासन का मॉडल दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.