मऊ, जनवरी 1 -- पूराघाट, हिंदुस्तान संवाद। कोपागंज विकासखंड सभागार में बुधवार की दोपहर अटल स्मृति जयंती सम्मेलन का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने की। सम्मेलन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय राजनीति को सुचिता, संवाद और राष्ट्रहित की नई दिशा दी। उन्होंने पार्टी को जीवंत करते हुए संगठन को उस शिखर तक पहुंचाया, जहां आज वह देश का नेतृत्व कर रही है। अटल जी के विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं, जिन्हें जीवन में उतारना हम सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ एसआईआर को लेकर भी मंत्रणा की गई। कार्यकर्ताओं को निर्देश द...