जौनपुर, दिसम्बर 25 -- सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के मोहल्ला पकड़ी में स्थित एक स्कूल परिसर में सनातन संस्कृति सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और महामना पंडित मदनमोहन मालवीय की जयंती मनाई। इस मौके पर कवि सम्मेलन हुआ। इसमें सुरेश नाथ दुबे प्रतापगढ़ी, सुनीता चतुर्वेदी, साध्वी विभा, गंगा प्रसाद त्रिपाठी, विष्णु दत्त मिश्र, यज्ञ कुमार पाण्डेय, डा.इंदु, अंकित त्रिपाठी, उदयराज दुबे, पुष्कर प्रधान, मिथलेश कुमार, लक्ष्मी नारायण उपाध्याय अन्य अपनी रचना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक वैद्यराज शीतला मिश्र ने अतिथियों संग पं.मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अजय शंकर दुबे ने कहा कि मालवीय जी और अटल जी ने राष्ट्र निर्मा...